गैंग रैप के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली

दिल्ली में गैंग रैप के खिलाफ छात्र-छात्राओं और घरेलु महिलाओं को जागरूक करने के लिए श्री ज्ञान गंगोत्री विकास संस्था (अखिल भारतीय गैर सरकारी संगठन) के संयुक्त रूप से एक रैली निकाली। रैली बिन्दापुर डी.डी.ए.फ्लैट से केशो राम पार्क, चाण्क्य प्लैस, महावीर एन्कलेव पार्ट-2, राजापुरी, भरत विहार, मधु विहार से होते हुए द्वारका सेक्टर-2 बस स्टैंड के पास एक आम सभा कर संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 500 स्कूली बच्चों एवं महिलाओं ने भाग लिया और रैली को सफल बनाया जिसमें सभी बच्चों के हाथ में स्लोगन लिखी हुई विभिन्न प्रकार की सुरक्षा और आत्म निर्भर बनाने के लिए जानकारी दी गयी।

संस्था के महासचिव भाई बी.के.सिह ने अपना विचार रखते हुए कहा कि दिल्ली में पूरे देश विदेश के नागरिक रहते है और अलग-अलग भाषा भाषी के होते है फिर भी दिल्ली में जितना जल्दी प्रशासन एक आम आदमी को मदद पहुँचाती है उतना किसी अन्य राज्यों में नहीं होता है। फिर जो घटना एक फिजियोंथेरेपी कुमारी निर्भय के साथ हुआ इसके लिए संस्था के समस्त पदाधिकारी दुखी है और साथ-साथ केन्द्र सरकार और दिल्ली सरकार से गुजारिश करते है कि भविष्य में सरकार ऐसा कानून बनाये जिससे की इस तरह घिनोनी हरकत करने वाले व्यक्ति अपने आप में सुधार लाये और दिल्ली पुलिस को भी और जागरूक होकर काम करने की जरूरत है। इस अवसर पर डा मीरा कुमारी, संस्था की उपाध्यक्ष रानी सिंह, प्रिया तिवारी , नैना यादव, सिमरन, मौना, कोमल, कामना हिना, कंचन, सकीना, गजिया, निशा, बबीना इत्यादि ने इस कार्यक्रम भाग लिया और रामजस कालेज के छात्र सूरज कुमार ने लडकियां को बताया कि दिल्ली के बलात्कारियों का यही दवाई लात, जूता और पिटाई हमको स्वयं आत्मनिर्भर होकर पढ़ने लिखने एवं सरकारी गैर सरकारी संगठन में कार्यरत सभी माता बहनो को स्वयं अपना सुरक्षा का जिमेवारी लेनी होगी। तब जाकर गुंडे बदमाश और असमाजिक तत्व अपने आप सुधार जायेगा या दिल्ली छोडकर भाग जायेगा। 

Labels: , , ,