विश्व नारी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया

दिल्ली राज्य एड्स नियंत्रण समिति, दिल्ली सरकार एवं श्री ज्ञान गगोत्री विकास संस्था (पंजी. एन.जी.ओ.) के संयुक्त तत्वाधान मे विश्व नारी दिवस  कार्यक्रम का आयोजन 15 मार्च 2013 को बसंत विहार दुष्कर्म से पीड़ित लड़की दामिनी, निर्भया के घर पर महवीर एन्कलेव, पार्ट-2, बी-ब्लाक, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दामिनी को लगभग 500 माता, बहनों, भाईयों एवं युवाओं ने हाथ में पुष्प लेकर श्रद्धाजंलि अर्पित किया। इस अवसर पर दिल्ली राज्य एड्स नियंत्रण समिति, दिल्ली सरकार के तीन पदाधिकारियों ने भाग लिया और दामिनी की आत्मा की शांति के कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखा। 


इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती किरण झा ठाकुर, मध्य दिल्ली जिला बलात्कार प्रकोष्ठ की प्रभारी, दिल्ली महिला आयोग मुख्य अतिथि ने महिलाओं को विभिन्न प्रकार आत्मरक्षा से संबंधी और महिलाओं एवं पुरूषों को एच.आई.वी. से बचाव के लिए विभिन्न प्रकार जानकारियों से अवगत कराया और दिल्ली एड्स नियंत्रण समिति के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया कि एन.जी.ओ. के माध्यम से अनेक लोगों को लाभ पहुँच रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित पिड़िता के पिता श्री बद्रीनाथ सिंह एवं माता श्रीमती आशा देवी ने अपनी बेटी की बहादुरी पर गर्व महसूस किया और संस्था के प्रयास को सफल बताते हुए कहां कि श्री ज्ञान गंगोत्री विकास संस्था दिल्ली में पहली एन.जी.ओ. है जो हिम्मत  के साथ मेरे घर पर इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। हम संस्था के समस्त पदाधिकारी का धन्यवाद करते है। 


कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती शर्मीला पाण्डे, आर.वी.यादव, डा. अमरेन्द्र, राजीव झा, रानी सिंह, सुरज कुमार, डा. मीरा कुमारी ने एच.आई.वी. से होने वाली जान लेवा बिमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था के महासचिव भाई बी.के.सिंह ने बताया कि ये बहुत ही संघर्ष एवं परेशानी के साथ कार्यक्रम को आयोजित करने का मौका मिला है। इस क्षेत्र में भारी संख्या में लेबर मजदूर रहते है और लाखों की आबादी होते हुए भी टी.आई. कार्यक्रम नहीं चल रहा है जिससे कि लेबर मजदूरों को एचं.आई.वी. की जांच की जा सके फिर भी मैं आशा करता हूँ कि दिल्ली राज्य एड्स नियंत्रण समिति दिल्ली सरकार संस्था के निवेदन पर विचार किया और कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अपना सहयोग दिया। संस्था दिल्ली राज्य एड्स नियंत्रण समिति दिल्ली सरकार के समस्त पदाधिकारी को धन्यवाद देते है।

Labels: , , ,