महिला कांग्रेस के प्रति महिलाओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया ..


महिला कांग्रेस के मंच से अपने भावों की अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम बना । एक ऐसा सफल कार्यक्रम जहां वक्ताओं को बात सुनने के लिए गंभीर और जिम्मेदार महिला कार्यकर्ता मौजूद थी। महिला कांग्रेस के प्रति महिलाओं ने जो जबरदस्त उत्साह दिखाया और कांग्रेस की महिला इकाई में किस कदर ताकत और होसला भरा है, यह इस कार्यक्रम में शामिल होने आई महिलाओं की संख्या से भी ज्ञात हुआ। हम श्रीमती अनीता वर्मा, राष्ट्रिय अध्यक्ष - महिला कांग्रेस, श्रीमती ओनिका मेहरोत्रा, अध्यक्ष - दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस , श्री रमेश कुमार , सांसद - दक्षिणी दिल्ली, भाई जगप्रवेश कुमार आदि का विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त करना चाहते है जिनके द्वारा व्यक्त किये गये विचारों ने महिलाओं के मन में अतिरिक्त ऊर्जा भरने का काम किया।


महरौली जिला महिला कांग्रेस की तरफ से आयोजित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने का जो उत्साह पुरे क्षेत्र की महिलाओं ने दिखाया उससे राष्ट्रिय अध्यक्षा श्रीमती अनीता वर्मा ही नहीं बल्कि कार्यक्रम में शामिल सभी अभिभूत है। वाकई महिलाओं की इतनी बड़ी संख्या को देखकर सभी आश्चर्यचकित थे और स्थानीय सांसद रमेश कुमार और दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती ओनिका मेहरोत्रा ने इस कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती राजेंदरी सहरावत और दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस समिति की सचिव प्रीति शर्मा को उनके इस सफल प्रयाश के लिए बधाई दी ।

Labels: , , , ,