भोजपुरी पंचायत पत्रिका का प्रथम वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से आयोजित हुआ


भोजपुरी पंचायत-मासिक पत्रिका भोजपुरी भाषा एवं कला साहित्य को जन जन तक पहुँचाने में पिछले एक वर्ष से अहम भूमिका अदा कर रहा है। भोजपुरी पंचायत के प्रथम वार्शिकोत्सव पर राजधानी के कांस्टीट्यूषन क्लब में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री गणेश दीप प्रज्जवलीत केन्दीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह समारोह के मुख्य अतिथि करके किया गया। समारोह की अध्यक्षता सांसद श्री महाबल मिश्रा ने की। जबकि विशेष सानिध्य श्री महामंडलेश्वर स्वामी जी का रहा । समारोह में विशेष अतिथि के रूप में - भोजपूरी गायक श्री भरत शर्मा, सुपर स्टार गायक एवं अभिनेता श्री मनोज तिवारी ‘मृदुल’,बी0 एन0 तिवारी भाईजी भोजपुरीया थे। पत्रिका के संरक्षक और समाज सेवक श्री संजय सिन्हा एवं पत्रिका के संपादक कुलदीप कुमार के मौजुदगी में समारोह सफल रहा। डॉक्टर संजय सिन्हा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा उद्देश अधिक से अधिक लोगो के पास भोजपुरी परंपरा एवं संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने का है और आगें भी यह कोशिश जारी रहेगीं।

सामारोह में विभिन्न क्षेत्रा के लोगो को सम्मानित किया गया। जिनमें भोजपुरी रत्न पुरस्कार- श्री आर0 पी0 एन0 सिंहयकेन्द्रिय गृह रज्य मंत्री, समाज सेवक श्री संजय सिन्हा, बी0 एन0 तिवारी भाईजी भोजपुरीया और पूर्वंचल एकता मंच के श्री शिवजी सिंह को दिया गया।


नारी शक्ति सम्मान से दामिनी के माता- पिता को सम्मानित किया गया। श्री भरत शर्मा ‘व्यास’ को ‘महेन्द्र मिसिर सम्मान’, मनोज तिवारी ‘मृदुल’ को ‘लोकप्रिय सितारा’, राजकुमार आर पाण्डेय को भोजपुरी फिल्म के लिए ‘बेस्ट निर्देशक’, अभय आदित्य सिंह एवं श्री महेन्द्र सिंह को ‘ भिखारी ठाकुर’ सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावे बहुत सारा सम्मान शामिल था ‘भोजपुरी गौरव सम्मान’, द्वारका सिटी के संपादक श्री मुकेश सिन्हा को ‘पत्राकारिता गौरव सम्मान’ और ‘भोजपुरी पंचायत सम्मान’। भोजपुरी पंचायत के संपादक ने ’भोजपुरी पंचायत’ अपने सभी पाठकों एवं सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया और कहा कि हम अपने पत्रिका से भोजपुरी भाशा , संस्कृति एवं समाज के विकास के मुदों को उठाते रहेगें।

Labels: , ,