दिनपुर गांव, अम्बराही गांव व पोचनपुर गांव की जनता ने जीत की मोहर लगाई


मटियाला विधानसभा से लोकप्रिय नेता राजेश गहलोट को चुनावी मैदान में उतारकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खेमे में खलबली मचा दी है। भाजपा उम्मीदवार को मटियाला विधानसभा में मिल रहे अपार जनसमर्थन का असर आस-पास के विधानसभा क्षेत्रों में भी भाजपा के वोट बैंक में इजाफे के रूप में देखा जा रहा है। राजेश गहलोट ने आज अम्बराही गांव की सकल पंचायत को नमन करते हुए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 85 प्रतिशत के करीब बिजली की चोरी रूक गई है बावजूद इसके बिजली के दाम आसमान छूं रहे हैं। 

दिनपुर गांव में गहलोट ने पंचायत को नमन किया। पंचायत में मास्टर धारे सिंह ने कहा कि सारे हिंदुस्तान का व्यक्ति वो चाहे फिर किसी कौम या बिरादिरी का हो, इस विधानसभा क्षेत्र में रहता है, वो जिंदगी की बुनियादी सुविधाएं पाने का हक रखता है। और ये सुविधाएं हमें राजेश भाई ही दिलवाएंगे। भाजपा की लहर को देखते हुए भाजपा में शामिल हुए निर्दलीय निगम पार्षद सत्येंद्र राणा ने जनता को दबंग आवाज में संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। क्षेत्र के विकास के लिए अब सत्ता परिर्वन बहुत जरूरी है। ककरौला, नवादा, छांवला व दिनपुर गांवों में सब के बीच प्यार व भाईचारा है। अगर हम सब एकजुट हो जाएं तो गहलोट भाई की जीत को कोई नहीं रोक सकता। गांव वालों ने कहा कि गहलोट तो विधायक बन चुके हैं, हम तो उन्हें मंत्री पद पर देखना चाहते है।

राजेश गहलोट ने अपनी पदयात्राओं व जनसंर्पक के दौरान पोचनपुर गांव व इसी गांव के ए व बी ब्लाक एक्स0, मेजर भोला राम एंक्ले0, मंसाराम पार्क में ए, बी, सी, डी, डी-1, व ई ब्लाक, सैनिक नगर के ए, बी, सी व एम ब्लाक, सै0-13 पाकेट ए, सै0-3 जे0 जे0 कालोनी का दौरा किया। समाज सेवा में समर्पित राजेश गहलोट के व्यक्तित्व को देखते हुए मटियाला विधानसभा की जनता गद्गद् महसूस कर रही है। गौरतलब है कि राजेश गहलोट की सबसे बड़ी विशेषता है सबको साथ लेकर चलना। इसीलिए गहलोट ज़मीनी नेता के तौर पर सभी वर्गों में लोकप्रिय चेहरा हैं, और उन्हें सभी वर्गों व बिरादरियों से भारी व पूर्ण समर्थन मिल भी रहा है। राजेश गहलोट की बहुमुखी प्रतिभा देखते हुए विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस बार भाजपा प्रत्याशी को मटियाला विधानसभा से विजयी बनाने का बीड़ा उठा लिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत व राजेश गहलोट की छवि का ही परिणाम है कि पदयात्राओं में उन्हें पुरूषों व महिलाओं सभी से अपार जनसमर्थन मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के चेहरे पर मुस्कान व आत्मविश्वास देखा जा रहा है। इस मौके पर सतप्रकाश शौकिन, रमेश शौखन्दा, अशोक शर्मा, सुरेंद्र मटियाला, निगम पार्षद सतेंद्र राणा, सतबीर, इंद्रजीत, श्रीभगवान, बलजीत, मुकेश टोकस, बुद्धराम, चंद्रभान, प्रधान मनफूल, अध्यक्ष जिले सिंह दरोगा, महिला मोर्चा से प्रवेश सहरावत, फूलकुमार शौकिन, प्रिंसिपल रोहताश, विक्रम, जगपाल, व बल्लू पहलवान एवंम् भाजपा के समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे।

Labels: , ,