नेशनल कुराश चैम्पियनशिप प्रतियोगिता


प्रेमबाबू शर्मा 

तीन दिवसीय थर्ड जुनियर नेशनल कुराश चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन बाहरी दिल्ली पालम स्थित दादा देव जूडो अकेडमी में आयोजन हुआ। प्रतियोगिता की शुरूआत रवि कपूर के दीप प्रज्जलित के साथ हुई। इस मौके पर दिल्ली कुराश एसोसिएशन. के चैयरमेन द्रोणाचार्य महाबली सतपाल, चन्द्रपाल सैनी, लाल सिंह, संतोष राजपूत डा.सतवीर कादयान, सौरभ चैधरी, आशीष जोशी, डा संदीप,चरणजीत,धर्मवीर मल्होत्रा, रेणु कपूर सुशील राजपूत धीरज टोकस एवम रविन्द्र दाहिया मौजूद थे।

इस प्रतियोगिता में भारत के 23 राज्यों से 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समारोह के अंत में विजयी प्रतिभागियों में सचिन मान, कपिल, प्रवीन मान, अमित दाहिया, हर्ष दलाल, बुलबुल, हिमारिका, नेहा राठौर, जानी राज को संस्था की और से स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अखिल भारतीय कुराश एसोसिएशन संस्था के महासचिव रवि कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि कुराश, जुडो का ही एक अभित्र अंग है। इस खेल की शुरूआत उजवेकिस्तान देश में हुई और भारत मे कुराश खेल की शुरूआत 1998 में मैंने पूर्व केन्द्रिय मंत्री व संस्था के अध्यक्ष जगदीश टाइटलर के सहयोग से की। इस खेल के बारे जानकारी देते हुए कहा कि जैसे कुश्ती के दो रूप फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन से खेली जाती है उसी तरह कुराश भी जुडो का एक अंग है और आज यह खेल हमारे देश खासा लोकप्रिय है। संतोष राजपूत ने कहा कि हमारी कोशिश रही है कि युवा वर्ग बढचढकर खेलो में दिलचस्पी ले।

दिल्ली कुराश एसोसिएशन .के चैयरमेन द्रोणाचार्य महाबली सतपाल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगता में रवि कपूर व उनके सभी सहयोगी चन्द्रपाल सैनी,लाल सिंह एवम रविन्द्र दाहिया का अथक प्रयास रहा जिसके चलते थर्ड जुनियर नेशनल कुराश का चैम्पियनशिप 2014 का आयोजन हुआ।

Labels: , ,