‘टेलीविजन पर काम करने का अलग ही मजा है: अर्जुन कपूर

प्रेमबाबू शर्मा

टीवी चैनल पर रियालिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’(कभी पीड़ा कभी कीड़ा) की मेजबानी कर रहे अभिनेता अर्जुन कपूर शो की प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली आए थे. अर्जुन कपूर ने मुलाकात में प्रेमबाबू शर्मा को शो के बारे में बताया कि ‘टेलीविजन पर काम करने का अलग ही मजा है। यह ऐसा मंच है जहां से हर घर के लोगों का मनोरंजन करने का मौका मिलता है। इससे पॉजिटिव एनर्जी मिलती है, साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ता है। क्योंकि यहां सबकुछ लाइव होता है। यहां एक बार सूट शुरू हो गया तो आधे से एक घंटे तक सब कुछ लाइव होता है। जबकि फिल्मों में हर सीन पर स्विच ऑन-ऑफ वाला हिसाब हैं।

अर्जुन कपूर ने फिल्म और टीवी कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला की जमकर तारीफ की। अर्जुन ने कहा कि ‘सिद्धार्थ बालिका वधू फेम अभिनेता हैं। उन्होंने इस धारावाहिक में अपनी अलग छाप छोड़ी है। उनके दमदार अभिनय के सभी कायल हैं। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला खतरों के खिलाड़ी में प्रतियोगी की भूमिका में हिस्सा ले रहे हैं। वह अपने चाचा अनिल कपूर से भी काफी प्रभावित है।

उन्होंने अपनी अगली फिल्म के बारे में बात की। फिल्म का नाम है ‘हाफ गर्लफ्रेंड’। इसमें उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर होंगी। आर बाल्की निर्देशित फिल्म ‘की एंड का’ में अर्जुन कपूर अभिनेत्री करीना कपूर के साथ मुख्य भूमिका में होंगे। यह एक लव स्टोरी है। यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी.

पिता बोनी कपूर की तरह डायरेक्टर बनने निकले अर्जुन कपूर ने सोचा नहीं था की वह हीरो बनेंगे। अर्जुन ने पहले फिल्ममेकर निखिल आडवानी को फिल्म ‘कल हो ना हो’ और ‘सलाम ए इश्क’ के लिए असिस्ट किया था। अर्जुन को महसूस हुआ की कैमरे के पीछे काम करके वह संतुष्ट नहीं हैं। उनके दिमाग में एक्टर बनने की धुन सवार हुई। लेकिन इसमें रोड़ा था उनका 50 किलो का अतिरिक्त वजन। इसके लिए सलमान खान उनकी प्रेरणा के श्रोत बने।

अर्जुन कपूर ने कहा कि रणबीर के साथ उनकी कैमिस्ट्री बहुत अच्छी है। गुंडे के वक्त से ही अच्छी दोस्ती शुरू हुई। फिर हम जहां पर भी मिलते हैं तो दिल से मिलते हैं। अभी एक शादी में हम दोनों मिले तो वह जंप लगाते हुए मेरी छाती पर चढ़ गया। मुझे इसका अंदाजा भी नहीं था, उसके बाद तो मीडिया में यह फोटो वायरल हो गया। मुझे यह सब कूल लगता है, मुझे इससे कोई परेशानी न हो ।

Labels: , ,