पिंकाथाॅन- एम्पाॅवरिंग इंडियन वीमेन दौड़ का आयोजन 4 सितंबर को

प्रेमबाबू शर्मा

भारत में महिलाओं की सबसे बड़ी दौड़, पिंकाथाॅन- एम्पाॅवरिंग इंडियन वीमेन का आयोजन दिल्ली में चैथी बार रविवार, 4 सितंबर को इंस्पायरिंग पार्टनर बजाज इलेक्ट्रिकल्स के सहयोग से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा।

यूनाइटेड सिस्टर्स फाउंडेशन एवं मैक्सिमस इवेंट्स के साथ सुपर माॅडल, ऐक्टर, फिटनेस प्रेमी एवं शौकिया बेयरफूट रनर और पिंकाथाॅन के संस्थापक, मिलिंद सोमण ने चैथे संस्करण की दौड़ के लाॅन्च की घोषणा की। इस काॅन्फ्रेंस में प्रतिष्ठित हस्तियां में डाॅ. रंजना कुमारी, देविका भोजवानी रिया शर्मा,सुश्री निष्ठा सत्यम,यूएन वूमेन मौजूद थीं।

मिलिंद सोमण ने कहा, ‘‘हम एक बार फिर दिल्ली में पिंकाथाॅन को लाने पर बहुत उत्साहित हैं। हमें विश्वास है कि यह शहर एवं इसके लोग हमारा सहयोग करेंगे एवं इस दौड़ को सफल बनाएंगे। ऐसे अभियान की से भारत में सशक्त महिलाओं के बढ़ते समुदाय द्वारा आगे ले जाया जाएगा। ये महिलाएं मानती हैं कि एक सेहतमंद परिवार, एक सेहतमंद देश एवं एक सेहतमंद दुनिया की शुरूआत सशक्त महिला से होती है।
आठ शहरों में आयोजित इस दौड में 10,000 से अधिक महिलाएं दौड़ती हैं। इन इवेंट्स में वी वाॅश प्लस 3 किमी.; मिया बाइ तनिष्क 5 किमी., 10 किमी.; यूनाइटेड नेशंस ही फाॅर शी 21 किमी. के दौड़ शामिल हैं। वे रनिंग गियर में दौड़ती हैं, लेकिन अपनी सुविधा के अनुसार साड़ियां, सलवार कमीज, हिजाब या कोई अन्य परिधान पहनकर भी दौड़ती हैं। 

रीमा सांघवी, प्रबंध निदेशक, मैक्सिमस इवेंट्स, बीना कोशी, वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड- एडवरटाईजिंग एवं ब्रांड डेवलपमेंट, बजाज इलेक्ट्रिकल्स, रंजना कुमारी- डायरेक्टर, सेंटर फाॅर सोशल रिचर्स एवं प्रेसिडेंट, वूमेन पाॅवर कनेक्ट ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Labels: , , , ,