चार साल कि बच्ची नैनिका गुप्ता को 'नारी तुझे सलाम अवार्ड 2017' से सम्मानित किया गया

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महर्षि फिल्म प्रोडक्शन की ओर से 14 अप्रैल 2017 को 'नारी तुझे सलाम, तम्मना उड़ान' में राज्य के अलावा अन्य राज्यों से 111 महिलाओं का सम्मान किया गया जिसमें कुछ प्रतीभाशाली बच्चियां भी शामिल थी। दिल्ली की एक चार साल कि बच्ची नैनिका गुप्ता को 'नारी तुझे सलाम अवार्ड 2017' से सम्मानित किया गया। नैनिका गुप्ता एक सबसे कम उम्र की फोटोग्राफर है। नैनिका गुप्ता ने मात्र दो साल की उम्र में डी एस अल आर कैमरा चलाना शुरू कर दिया था, और कमरे से रूल ऑफ़ थर्ड के कपोड़ीशन के तहत फोटोज खींची। और नैनिका ने तीन साल की उम्र में लखनऊ फोटो प्रदर्शनी में हिस्सा भी लिया। 

समारोह में समाज सेवा, कला, मनोरंजन, प्रशासनिक सेवा, व्यवसाय, फैशन, खेल, स्वास्थ्य आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य और अपनी कौशलता को दिखाने वाली सफल महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस समारोह का आयोजन बाइस गोदाम स्थित होटल हॉलिडे इन् में किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक राजेंद्र शर्मा और अन्य साथियों सहित पवन गोयल, दीपा माथुर, अलका बत्रा, राखी शुक्ला ने बताया कि आगामी वर्ष से हमारा यह भी प्रयास रहेगा कि राज्य के अलावा देश के अन्य राज्यों की भी सफल महिलाओ को इस कार्यक्रम के माध्यम से उनके हुनर को सम्मान किया जाए। महिलाओं का सम्मान करने से महिलाओं में हौसला बढ़ाता है, और हौसलों से महिलाओं की तम्मनाओं को उड़ान मिलती है।

Labels: , , , , ,