सीमा ठाकुर गुप्ता को 'नारी तुझे सलाम अवार्ड 2017' से सम्मानित किया गया

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महर्षि फिल्म प्रोडक्शन की ओर से 14 अप्रैल 2017 को 'नारी तुझे सलाम, तम्मना उड़ान' में राज्य के अलावा अन्य राज्यों से 111 महिलाओं का सम्मान किया गया। दिल्ली की एक जानी मानी फैशन फोटोग्राफर सीमा ठाकुर गुप्ता को 'नारी तुझे सलाम अवार्ड 2017' से सम्मानित किया गया। सीमा ठाकुर गुप्ता एक अच्छी अभिनेत्री और मॉडल भी रह चुकी है।

 समारोह में समाज सेवा, कला, मनोरंजन, प्रशासनिक सेवा, व्यवसाय, फैशन, खेल, स्वास्थ्य आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य और अपनी कौशलता को दिखाने वाली सफल महिलाओं को सम्मानित किया गया।  इस समारोह का आयोजन बाइस गोदाम स्थित होटल हॉलिडे इन् में किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजक राजेंद्र शर्मा और अन्य साथियों सहित पवन गोयल, दीपा माथुर, अलका बत्रा, राखी शुक्ला ने बताया कि आगामी वर्ष से हमारा यह भी प्रयास रहेगा कि राज्य के अलावा देश के अन्य राज्यों की भी सफल महिलाओ को इस कार्यक्रम के माध्यम से उनके हुनर को सम्मान किया जाए। महिलाओं का सम्मान करने से महिलाओं में हौसला बढ़ाता है, और हौसलों से महिलाओं की तम्मनाओं को उड़ान मिलती है।

Labels: , , , ,