53वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए आधुनिक भारत के निर्माता पं. जवाहर लाल नेहरु


आदर्श ग्रामीण समाज दिल्ली के तत्वावधान में आज उत्तर पश्चिम दिल्ली के बरवाला गांव में समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गांधीवादी विचारक और चिंतक दयानंद वत्स की अध्यक्षता में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरु की 53 वीं पुण्यतिथि सादगी और श्रद्धा से मनाई गयी। श्री वत्स ने नेहरु जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कृतज्ञ राष्ट्र की और से उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में श्री दयानंद वत्स ने कहा कि पंडित नेहरु आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व प्रेरणादायी था। भारत के नव-निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। पं. नेहरू के कार्यकाल में भारत ने पंचवर्षीय योजनाऐं बनाकर देश के विकास को नयी गति प्रदान की थी।

Labels: , ,