मॉं का त्याग और संघर्ष अनमोलः दयानंद वत्स


राष्ट्रीय बाल एवं महिला विकास चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आज न्यास के मुख्यालय बरवाला में मॉं की ममता के प्रति आभार प्रकट करने के लिए डॉ. विनीत दयानंद वत्स की अध्यक्षता में मदर्स डे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर केक काटा गया और मॉं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन किया गया। अपने संबोधन में मॉं श्रीमती संत्रा वत्स ने कहा कि संतान के प्रति मॉं का दायित्व और दुलार किसी एक खास दिन का मोहताज नहीं है। मॉं की ममता ईश्वर द्वारा प्रदत्त ऐसा वरदान है जिसे मॉं आजीवन निस्वार्थ भाव से अपने बच्चों पर न्योछावर करती है।

मदर्स डे पर सभी माताओं को शुभकामनाऐं देते हुए न्यास के अध्यक्ष दयानंद वत्स ने कहा कि मां का त्याग और संघर्ष अनमोल है। मांं शब्द का उच्चारण दिल को छूकर निकलता है। मां चौबीसों घंटे, तीन सौ पैंसठ दिन बिना रुके बिना थके अपने कर्तव्य का निर्वहन अपने बच्चों और परिवार के लिए करती रहती है।

Labels: ,