स्वर्गीय राजीव गांधी भारत में कम्प्यूटर क्रांति के जनक थेः दयानंद वत्स

अखिल भारतीय स्वतंत्र पत्रकार एवं लेखक संघ के राष्ट्रीय महासचिव दयानंद वत्स की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की 26वींं पुण्यतिथि सादगी और श्रद्धापूर्वक मनाई गयी। श्री वत्स ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें कृतज्ञ राष्ट्र की और से अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में.श्री वत्स ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी सोच रखते थे। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व भारतीय जनमानस की भलाई के लिए समर्पित था। कम्प्यूटर और डिजिटल क्रांति के जनक श्री राजीव गांधी ही थे।

Labels: , ,